ajj 4 june ka news

  News Flash 04 जून 2021 झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र मांगा जवाब- 'राज्य को ऑक्सीजन सिलिंडर के आयात से क्यों रोका?' 8:34 AM केरल के वित्त मंत्री KN बालगोपाल आज 2021-22 के लिए रिवाइज्ड बजट पेश करेंगे   7:58 AM CSIR सोसाइटी की मीटिंग की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अध्यक्षता करेंगे PM मोदी   7:44 AM नीति आयोग ने जारी किया SDG इंडेक्स, केरल पहले नंबर पर, दूसरे पर हिमांचल प्रदेश   7:21 AM CBSE की परीक्षा निरस्त करना अच्छा निर्णय, छात्रों से ली परीक्षा फीस भी वापस करें- दिग्विजय सिंह   6:36 AM कोरोना की दूसरी लहर में 2 जून तक 624 डॉक्टरों की मौत: IMA   6:02 AM कोरोना: दिल्ली में व्यापारी संगठन की मांग, कड़ी सख्ती के साथ खुले बाजार   5:55 AM रेप के मामले में सजा काट रहे आसाराम ने SC में लगाई जमानत अर्जी, आज होगी सुनवाई   5:45 AM उत्तर प्रदेश में आज से शुरू होगी OPD सेवाएं, अस्पतालों में अलग से बनेगा फीवर क्लीनिक   4:34 AM सुशील कुमार को स्कूटी देने वाली लड़की से पूछताछ करेगी दिल्ली क्राइम ब्रांच   4:16 AM रेमेडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर आ...

बाइक बोट मामला: तीन अतिरिक्त निदेशक गिरफ्तार

 बाइक बोट मामला: तीन अतिरिक्त निदेशक गिरफ्तार




सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI


पढ़ें today news ई-पेपर

कहीं भी, कभी भी।

Read Now

अरबों के फर्जीवाड़े में फरार चल रहे गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लि. (बाइक बोट) कंपनी के तीन अतिरिक्त निदेशकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई रविवार रात में एक ही समय पर 15 स्थानों पर दबिश देकर की है।



इनमें जालंधर (पंजाब) निवासी हरीश कुमार आर्मी का पूर्व हवलदार है। हरीश ने आर्मी के लगभग पांच सौ जवानों का फर्जीवाड़े में रुपया फंसवाया है। वहीं, जालंधर के ही राजेश सिंह यादव और मेरठ के मवाना निवासी विशाल कुमार आयुर्वेदिक दवा के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। एसएसपी वैभव कृष्ण ने फर्जीवाड़े के 12 फरार आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।



एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बाइक बोट कंपनी पर दर्ज 46 केस की आर्थिक अपराध शाखा की एसआईटी जांच कर रही है। इस मामले में मुख्यारोपी संजय भाटी ने आत्मसमर्पण किया है। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब, पुलिस ने तीन अतिरिक्त निदेशकों को फेज-2 और सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


इन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को झांसा देकर कंपनी के जाल में फंसाया था। आरोपियों को इसकी एवज में कंपनी की ओर से लग्जरी कारें भी दी गईं थीं, जिन्हें पहले ही अन्य गाड़ियों के साथ जब्त किया जा चुका है।


इसके अलावा आरोपी फर्जीवाड़े में लगभग 40-50 लाख रुपये अर्जित (कमाई) कर चुके हैं। पूर्व आर्मी हवलदार हरीश कुमार अप्रैल 2017 में रिटायर्ड हुआ था। अगस्त 2017 से वह बाइक बोट कंपनी के साथ जुड़कर फर्जीवाड़े में लिप्त था।


पुलिस ने दावा किया है कि अब तक की जांच में तीन से चार हजार करोड़ रुपये के ट्रांजेेक्शन की पुष्टि हुई है। हालांकि फर्जीवाड़ा इससे अधिक का हो सकता है।


पुलिस ने अब तक ये की कार्रवाई

एसआईटी ने कंपनी व आरोपियों के 18 बैंक खाते फ्रीज कराए। 35 रेंजरोवर स्पोर्ट, 12 फॉरच्यूनर, 4 महिंद्रा बोलेरो, 7 मारुति ब्रेजा, 3 टाटा नेक्सॉन, 1 महिंद्रा टीयूवी और 3 स्कोर्पियो जब्त कीं। इनकी कीमत लगभग 8.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 208 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।




Comments